फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की वजह से केजरीवाल को छोड़नी पड़ी दिल्ली!

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में कुछ अनोखा कर पाती है या नहीं, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा। लेकिन यह तय हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से चुनाव लड़ने की दावेदारी खत्म कर दी है।
विज्ञापन


AAP ने दिल्ली की सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके अपने विरोधियों से बढ़त बना ली है। हालांकि, तमाम प्रत्याशी घोषित करने के बाद उसके सामने लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट के अलावा विधानसभा सीट भी नई दिल्ली के नाम से हैं। अरविंद केजरीवाल ने यहां शीला दीक्षित को चुनौती दी थी और शीला को केजरी से हार मिली। तमाम राजनीतिक उठापटक के बाद मुख्यमंत्री का ताज भी केजरीवाल के सिर बंधा।
विज्ञापन

क्या वाकई मोदी से टक्कर लेंगे केजरी?

अब तक यह कयास लगाए जा रहे थे केजरीवाल दिल्ली की ही किसी सीट, खासकर नई दिल्ली से लोकसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा।

जाहिर है कि सातों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा से अब वह दिल्ली के मैदान से दूर हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब उनके नरेंद्र मोदी के सामने ख्‍ाड़े होने की संभावना बढ़ी है।

ऐसे में उनके चुनाव लड़ने की सूरत में ‘आप’ के स्टार कैंपेनर, केजरीवाल दिल्ली में प्रचार को अपेक्षित समय नहीं दे सकेंगे।

केजरीवाल की जगह आशीष उतरे मैदान में

नई दिल्ली सीट से चुनाव जीतने वाले देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व कई केंद्रीय मंत्री तक बने हैं। ‘आप’ ने इस सीट से तहलका के पूर्व पत्रकार व गुलेलडॉटकॉम के संस्थापक आशीष खेतान को उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली से सांसद अजय माकन का कांग्रेस से चुनाव लड़ना तय है, जबकि भाजपा भी यहां से मजबूत उम्मीदवार को उतारने के मूड में है। आशीष स्टिंग ऑपरेशन के माहिर हैं और हाल ही में महिला जासूसी टेप जारी करने के मामले में वह सुर्खियों में आए थे।

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा चुनाव 2013 में AAP को सात, भाजपा को तीन सीटें मिली थी। हालांकि, सभी दस सीटों पर जीत का अंतर 42 हजार के करीब था।

गले नहीं उतर रही देवेंद्र की उम्मीदवारी

इस सीट पर जातीय समीकरण कुछ ज्यादा असर नहीं दिखाते। इस तरह दिल्ली की सात सीटों में से आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक, वेस्ट व नई दिल्ली से पत्रकारों को मैदान में उतारा है।

दक्षिण दिल्ली से AAP ने सेवानिवृत्त कर्नल देवेंद्र सेहरावत को उम्मीदवार बनाया है। बीते विधानसभा चुनाव में देवेंद्र, बिजवासन सीट से AAP के उम्मीदवार थे। विधानसभा चुनाव में हारे उम्मीदवार पर लोकसभा चुनाव में दांव खेलना राजनीतिक पंडितों के गले नहीं उतर रहा है।

माना जा रहा है अन्य विकल्प न होने, देवेंद्र के विधानसभा चुनाव कम मार्जिन से हारकर दूसरे नंबर पर रहने व इस लोकसभा के अंतर्गत आने वाली अन्य छह विधानसभा सीटों में AAP को मिल चुका समर्थन देवेंद्र की उम्मीदवारी की वजह बना।
विज्ञापन

दिल्ली में आप के घोषित उम्मीदवार

नॉर्थ ईस्ट--------------प्रो. आनंद कुमार
नॉर्थ वेस्ट--------------महेंद्र कुमार
चांदनी चौक------------आशुतोष
नई दिल्ली--------------आशीष खेतान
ईस्ट--------------------राजमोहन गांधी
वेस्ट ------------------जरनैल सिंह
साउथ दिल्ली-----------कर्नल देवेंद्र सहारावत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें