फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM केजरीवाल ने सीलिंग के खिलाफ उठाई आवाज, केंद्र सरकार पर मढ़े आरोप

Fri, 16 Mar 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में चल रही सबसे बड़ी समस्या सीलिंग मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आवाज उठाई है। अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को सीलिंग के खिलाफ हो रही एक रैली में व्यापारियों के साथ खड़े होने का दावा किया।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सीलिंग की वजह से परेशान हो रहे व्यापारियों के लिए वह चिंतित हैं। उन्होंने दुख जताया और कहा कि सीलिंग का मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता इसलिए वह इस मुद्दे पर कुछ कर नहीं पा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम एक ऑटोनॉमस बॉडी है वह हमारे कहने पर नहीं चलती।

साथ ही उन्होंने यह साफ किया कि वह सीलिंग से अपना पल्ला झाड़ने नहीं आए बल्कि वह व्यापारियों के साथ इस लड़ाई में अंतिम सांस तक खड़े होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सीलिंग का मामला केंद्र सरकार ही सुलझा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें