फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अरविंद केजरीवाल बोले, 'संसद ने भी माना कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार'

Sun, 05 Feb 2023 10:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में उल्लेख किया गया है कि अच्छे, संतोषजनक और मध्यम वायु गुणवत्ता श्रेणी के दिनों की संख्या वर्ष 2016 के 108 की तुलना में 2021 में बढ़कर 197 हो गई। यह दिल्ली वालों के सतत प्रयासों का नतीजा है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि संसद ने भी माना है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। दिल्ली सरकार वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसमें दिल्लीवालों के निरंतर प्रयास भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में उल्लेख किया गया है कि अच्छे, संतोषजनक और मध्यम वायु गुणवत्ता श्रेणी के दिनों की संख्या वर्ष 2016 के 108 की तुलना में 2021 में बढ़कर 197 हो गई। यह दिल्ली वालों के सतत प्रयासों का नतीजा है। हम यदि ठान लें, तो हर मुश्किल काम संभव है। इसी तरह आने वाले समय में हमें वायु गुणवत्ता में अभी और भी सुधार करना है। साल 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को संसद में पेश किया गया था। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि खराब, बहुत खराब और गंभीर श्रेणी के दिनों की संख्या वर्ष 2016 के 246 की तुलना में 2021 में घटकर 168 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें