फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं देंगे इस्तीफा, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 23 May 2024 06:18 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि इससे एक मिसाल कायम होगी। एक जून को केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका खत्म हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आखिर उन्होंने जेल में रहते हुए अपना इस्तीफा क्यों नहीं दिया था। उन्होंने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि इससे एक मिसाल कायम होगी। साथ ही अगर वह इस्तीफा देते हैं तो इससे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को ममता बनर्जी और एमके स्टालिन सहित विपक्षी मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने की खुली छूट मिल जाएगी। जो लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह जेल से दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने काम को करने की कोर्ट से अनुमति मांगेंगे। क्योंकि एक जून को अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत खत्म हो रही है। 1 जून को अपनी अंतरिम जमानत समाप्त होने के बाद वह तिहाड़ जेल वापस जाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि आप संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 21 मार्च को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद से भाजपा इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी के नेताओं को फर्जी मामले में फंसा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें