फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC में धांधली!: 'भाजपा की तानाशाही और गुंडागर्दी देखिए...', अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद केजरीवाल बोले

Mon, 25 Aug 2025 12:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रामलीला मैदान में एसएससी की परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई गईं। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में एसएससी छात्र परीक्षाओं में अनियमितताओं, तकनीकी गड़बड़ियों, गलत केंद्रों और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई गईं। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि भाजपा की तानाशाही और गुंडागर्दी देखिए। एसएससी की परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर ये छात्र महीनों से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी आवाज सुनने की बजाय रात के अंधेरे में उन पर लाठियां बरसा दी गईं।



आगे  लिखा कि सोचिए... जिन हाथों में कल किताबें होनी चाहिए थीं, आज उन पर चोटों के निशान हैं। मीडिया के लोगों को भी खबर कवर करने से रोका गया। देश में खुली गुंडागर्दी चल रही है। भाजपा से सवाल पूछने वालों पर लाठीचार्ज कराके उनकी आवाज दबा दी जाती है। किसी को भी उठा के जेल में डाल दिया जाता है, जब चाहे कोई भी कानून बदल दिया जाता है। जो भाजपा को वोट न दे तो उसकी वोट काट दी जाती है। भाजपा ने लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम का मजाक बना कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें