फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स CVO के मुद्दे पर केजरीवाल ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को हटाए जाने के लिए मुहिम छेड़ रखी है। केजरीवाल ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले में कई बड़े खुलासे करने का दावा किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्र स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. हर्षवर्धन ने कुछ नेताओं के इशारे पर सीवीओ को हटाया है।

केजरीवाल का आरोप है कि संजीव चतुर्वेदी को हटाने के पीछे एक गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि एक आईएएस अधिकारी को बचाने के लिए हरियाणा के भाजपा नेता जेपी नड्डा ने उनकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि नड्डा के इशारे पर ही संजीव को पद से हटाया गया है।
विज्ञापन

'नड्डा ने संजीव को बार-बार परेशान किया'

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संजीव चतुर्वेदी को सीवीसी से अनुमति न लिए जाने के बहाने पद से हटा दिया गया है। यह सरासर गलत है।

आप संयोजक ने सवाल उठाया कि डॉ. हर्षवर्धन ने एक ईमानदार अफसर को बिना वजह ‌हटाया है। केजरी ने जेपी नड्डा को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि नड्डा ने संजीव को बार-बार परेशान किया।

केजरीवाल का आरोप है कि संजीव ने एम्स से भ्रष्टाचार मिटाने की कोशिश की तो भाजपा सरकार को यह पसंद नहीं आया। केजरीवाल आरोप लगाया कि संजीव चतुर्वेदी ने आईएएस विनीत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की जो कि नड्डा के करीबी हैं। इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  डॉ. हर्षवर्धन ने संजीव को गलत ढंग से हटाया है इसके लिए या तो उन्हें स्वास्‍थ्य मंत्री से हटाया जाए या फिर वह खुद ही पद छोड़ दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें