फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: तीन दिन के एमपी और छत्तीसगढ़ के दौरे पर निकले केजरीवाल, विधानसभा चुनाव में झोंकेंगे ताकत

Thu, 02 Nov 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे। वहीं, 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल 3 दिन के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर निकल गए हैं। आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे। वहीं, 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया था। हालांकि, सीएम आज ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा कि समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आप का राष्ट्रीय संयोजक और एक स्टार प्रचारक होने के नाते, मुझे चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी पड़ती है और आप के अपने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना पड़ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं शासन और आधिकारिक प्रतिबद्धताएं हैं जिनके लिए मेरी उपस्थिति आवश्यक है।

क्या है शराब नीति घोटाला? 
कोरोना काल के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं जिसके बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके साथ ही दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि, नई शराब नीति को बाद में इसे बनाने और इसके कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें