फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections: 'प्रवेश वर्मा को सीएम पद के दावेदार के तौर पर पेश कर सकती है भाजपा', अरविंद केजरीवाल का दावा

Wed, 25 Dec 2024 06:34 PM IST
श्याम जी. एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा प्रवेश वर्मा को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है। साथ ही कहा है कि भाजपा इसको लेकर योजना बना रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'भाजपा प्रवेश वर्मा को अपना सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है। क्या दिल्ली के लोग ऐसे यक्ति को अपना सीएम बनाना चाहेंगे?' एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता को मतदाताओं को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। मैं अपने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों से लौटा हूं। हर जगह लोगों ने मुझे बताया कि ये लोग (भाजपा) खुलेआम वोट खरीद रहे हैं। वे एक वोट के लिए 1100 रुपये की पेशकश कर रहे हैं।'

केजरीवाल ने कहा, 'अगर आपने (भाजपा) मुझे गाली देने के बजाय पिछले दस वर्षों में जनता के लिए काम किया होता तो आपको इस चुनाव में वोट खरीदने के की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, सीएम आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपये दिए गए। मैं ईडी और सीबीआई से कहना चाहती हूं कि प्रवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपये की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें