दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मानहानि के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने अदालत से विजेंद्र गुप्ता द्वारा की गई मानहानि की शिकायत में उनके खिलाफ जारी समन रद्द करने की मांग की है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी उच्च न्यायालय से विजेंद्र गुप्ता की शिकायत के मामले में अपने खिलाफ जारी समन रद्द करने की गुहार लगाई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया की कार्रवाई रोकने की मांग करने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।