फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नई क्लस्टर बसों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, हाइड्रोलिक लिफ्ट की है सुविधा

Thu, 28 Nov 2019 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने दिखाई क्लस्टर बसों को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाइड्रोलिक लिफ्ट, पैनिक बटन, हूटर, सीसीटीवी कैमरे सहित दिव्यांगों के लिए हाईड्रोलिक लिफ्ट वाली 100 बसें बृहस्पतिवार को क्लस्टर के बेड़े में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट स्थित क्लस्टर डिपो पर इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


पिछले करीब डेढ़ महीने में क्लस्टर बेड़े में 333 नई बसें शामिल की चुकी हैं जबकि अगले तीन महीनों में 667 नई बसें शामिल करने की योजना है। आधुनिक सुविधाओं वाली 100 बसों के शामिल होने के बाद क्लस्टर के बेड़े में 2000 से अधिक बसें हो गई हैं। 

नए डिपो से होगा 1000 क्लस्टर बसों का संचालन
बस डिपो कम होने की वजह से क्लस्टर बसों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं की जा रही थी लेकिन परिवहन विभाग की ओर से सेक्टर-22, रानी खेड़ा-1, 2, 3 के अलावा रेवला खानपुर, खड़खड़ी नाहर और बवाना सेक्टर-1 में डिपो तैयार होने के बाद करीब 1000 क्लस्टर बसें संचालित होंगी। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होंगी बेहतर बस सुविधा 

बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला
क्लस्टर के बेड़े में 1000 नई बसें शामिल होने से बाहरी दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस सुविधा बेहतर होगी। कश्मीरी गेट, आनंद विहार, सराय काले खां बस अड्डे से यात्रियों को पर्याप्त संख्या में बसें मिलने से काफी राहत मिलेगी। 100 नई बसें सात अलग अलग क्लस्टर रूट पर चलाई जाएंगी। 

1000 लो फ्लोर एसी बसें भी क्लस्टर में होंगी शामिल 
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए क्लस्टर योजना में 1000 लो फ्लोर एसी बसें भी शामिल की जाएंगी। फिलहाल 400 लो फ्लोर एसी बसों के लिए टेंडर जोरी होने के बाद दिसंबर से नई एसी बसें शामिल होने लगेंगी। दिसंबर में 50, जनवरी में 78, फरवरी 2020 में 90, मार्च में 100 जबकि अप्रैल में 82 नई लो फ्लोर एसी बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए घुम्मनहेड़ा, रोहिणी सेक्टर-तीन, बवाना सेक्टर-पांच और गांव दौराला में प्रस्तावित डिपो से इन बसों का संचालन शुरू होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें