सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इतिहास रचते हुए 98 प्रतिशत रिजल्ट दिया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने इतिहास रच दिया है और शायद 70 सालों के इतिहास में किसी प्रदेश के सरकारी स्कूलों ने इतना अच्छा रिजल्ट दिया है।
केजरीवाल ने कही ये बातें-
916 स्कूल में से 396 स्कूल में 100% नतीजे आए हैं।
2016 में 85.9% नतीजे आए अब 2020 98%नतीजे आए हैं।
सरकारी स्कूलों के बच्चों ने साबित कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। Intelligence पैसे की मोहताज नहीं होती।
नतीजों ने साबित किया कि सरकारी स्कूल के टीचर किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं।
2 प्रतिशत बच्चे जो फेल हो गए हैं, उनको मायूस होने की जरूरत नहीं है, हम आपके साथ हैं। एक्स्ट्रा क्लासेज लगाकर आपकी मदद करेंगे।