फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर की अपील, बोले- बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग रखें ख्याल

Sat, 04 Apr 2020 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों से अपील की है कि इस वक्त इनको काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों से अपील की है कि इस वक्त इनको काफी एहतियात बरतने की जरूरत है। संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं लोगों को है। केजरीवाल की अपील कोरोना वायरस से अब तक हुई मौतों के विश्लेषण के बाद आई है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण में छह मौतें हुई हैं। दिल्ली सरकार ने इन मामलों का अध्ययन किया है। मृतकों में से पांच 60 से ज्यादा उम्र के थे, जबकि एक की आयु 36 साल थी। जिन लोगों की मौत संक्रमित होने से हुई है, उनमें से दो को सांस, तीन को मधुमेह, लिवर व दिल की बीमारी पहले से थी। इससे साबित होता है कि ऐसे लोगों पर खतरा ज्यादा है।

केजरीवाल के मुताबिक, उनकी पहली कोशिश संक्रमण बढ़ने न देने की है। फिर भी कोई संक्रमित हो जाता है कि उसका अच्छे से अच्छा इलाज कराना सरकार की जिम्मेदारी है। वायरस से संक्रमित एक-एक मरीज का आंकड़ा उनके पास है। वह निजी तौर पर इसको मॉनिटर कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि किसी को पहले से कोई बीमारी है या उसकी उम्र ज्यादा है तो इस दौरान काफी एहतियात बरतनी है।
विज्ञापन


राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले 6.50 लाख को भी अनाज
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास पहले से करीब 6.50 लाख लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रखा है। अगले तीन-चार दिन में सरकार इनको राशन देना शुरू कर देगी। जिन लोगों का न तो राशन कार्ड है और न ही उन्होंने पहले से आवेदन किया है, वे दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर एक फार्म भर दें। सरकार उनको राशन देगी। 

दूसरी तरफ, दिल्ली के करीब 71 लाख कार्ड धारकों को राशन बांटा जा रहा है। अगले दो-तीन दिन में इनको राशन मिल भी जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने दस लाख लोगों के भोजन के लिए इंतजाम किया हुआ है। शुक्रवार को दिन और रात में करीब 6.63 लाख व 6.78 लाख लोगों ने भोजन किया। इसके अलावा कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी भोजन करा रही  हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें