फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री केजरीवाल का एलान, दिल्ली वालों को मिलेगा 80 फीसदी आरक्षण

Wed, 29 Aug 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कैंसर अस्पताल में सीएम केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की 80 फीसदी चिकित्सकीय सुविधाएं दिल्लीवालों के लिए प्रदेश सरकार आरक्षित करने जा रही है। अब तक इस अस्पताल में सिर्फ 40 फीसदी आरक्षण की यहां के निवासियों को मिल रहा था। 
विज्ञापन


वहीं, इंस्टीट्यूट में 1000 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराने के लिए सरकार 6.5 एकड़ जमीन भी मुहैया कराएगी। इसका एलान बुधवार को इंस्टीट्यूट के दौरे पर गए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने 24 बेड के एक सेमी-प्राइवेट वार्ड का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर सुविधाओं के लिए अस्पताल प्रशासन की तारीफ की।       

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार दिल्लीवालों के इलाज को प्राथमिकता दिलाने के लिए एक नीति तैयार कर रही है। जल्द ही कैंसर इंस्टीट्यूट की 80 फीसदी चिकित्सीय सुविधाएं दिल्लीवालों के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन


फिलहाल यह आंकड़ा 40 फीसदी का है। साथ ही इंस्टीट्यूट के अतिरिक्त उपकरण खरीदने के लंबित प्रस्तावों को सरकार दस दिन में हरी झंडी दे देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इंस्टीट्यूट में 1000 बेड का नया वार्ड बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

इसका निर्माण करीब 6.5 एकड़ जमीन पर होगा। प्रदेश सरकार जल्द वार्ड के निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराएगी। केजरीवाल ने बताया कि कैंसर इंस्टीट्यूट की जनरल काउंसिल का पुनर्गठन स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में होगा। 

काउंसिल लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र गौतम के साथ इंस्टीट्यूट में पहुंचे केजरीवाल ने अस्पताल की सुविधाओं का मुआयना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें