फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा से केजरीवाल का ऐलान, BJP दिल्ली को बना दे पूर्णराज्य तो 2019 में उसके लिए करेंगे कैंपेन

Tue, 12 Jun 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की शर्त पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हक में प्रचार करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली विधान सभा में दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करते हैं तो वह प्रधानमंत्री के लिये वोट मांगेगे। लेकिन अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलता तो दिल्लीवाले भाजपा को पूरी तरह खारिज कर देंगे।

अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली विधान सभा में दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने से जुड़ी चर्चा में बोल रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से वह कांग्रेस व भाजपा नेताओं के दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने से जुड़े बयान व दोनों दलों के घोषणा पत्रों को पढ़ रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसा नहीं किया तो बीजेपी दिल्ली छोड़ो की पकड़ेंगे तख्तियां

- फोटो : अमर उजाला
दोनों पार्टियां पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की बात हमेशा करती रही हैं। लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद दोनों मुकर जाते हैं। इतनी बेशर्मी उन्होंने कभी नहीं देखी।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वायदा किया था, उस पर वह क्या कर रहे हैं?

फिर केजरीवाल ने सदन में वायदा किया कि अगर मोदी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया तो वह लोक सभा चुनाव में उनका प्रचार करेंगे। लेकिन अगर वह इसमें नाकाम रहे तो दिल्लीवाले भाजपा बाहर जाओ की पट्टी अपने घरों पर लगायेंगे। दिल्ली से भाजपा पूरी तरह खारिज कर दी जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें