फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखे केजरी के तेवर, मुचलका भरकर ली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर प्रदर्शन करने के मामले में पेश केजरीवाल व उनके दो अन्य साथियों ने अदालत के निर्देश पर तुरंत व्यक्तिगत मुचलका भर कर जमानत ले ली। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धीरज मित्तल के समक्ष दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया व मो. वसीम के खिलाफ सरकारी अधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने व गैरकानूनी रूप से बंधक बनाने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया।

पुलिस ने तर्क रखा कि 7 दिसंबर 2012 को उक्त चारों ने समर्थकों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सरकारी आवास पर प्रदर्शन किया। वे कालिंदी कुंज क्षेत्र में डीडीए द्वारा मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर की गई तोड़फोड़ का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

Trending Videos

केजरी की टीम तोड़ा था नियम

प्रदर्शन स्थल पर आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई थी और पुलिस अधिकारियों ने केजरीवाल व अन्य को इस संबंध में अवगत करवा दिया था। इसके बावजूद केजरीवाल व अन्य ने आदेश का उल्लंघन कर प्रदर्शन व धरना दिया।

अदालत में सुनवाई के दौरान केजरीवाल, कुमार विश्वास व मो. वसीम उपस्थित थे। वहीं, मनीष सिसोदिया ने पेशी से छूट प्रदान करने के लिए आवेदन दायर किया।

अदालत ने उनके आवेदन को स्वीकार कर केजरीवाल सहित तीनों को जमानत लेने के लिए 10 हजार रुपये की राशि का व्यक्तिगत मुचलका भरने का निर्देश दिया। केजरीवाल व अन्य दो ने तुरंत व्यक्तिगत मुचलका भर दिया।
विज्ञापन

धन्यवाद कहने पंजाब जाएंगे केजरीवाल

लोकसभा चुनाव में पंजाब की चार सीटों पर विजय हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वहां धन्यवाद कहने जाएंगे।

उनके साथ पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के अलावा जरनैल सिंह भी होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल तीन जून को अमृतसर जाएंगे।

वहां से वह उन चारों लोकसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे जहां आम आदमी पार्टी ने चुनावी जीत हासिल की है। इसके अलावा वह पंजाब में पार्टी को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें