इसपर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं खुद चाहता हूं की किराया ना बढ़े। मगर यह हमारे आपके हाथ में नहीं है। इसके लिए एक व्यवस्था है जिसमें हाईकोर्ट का रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी काम करती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि राजनीति में संभव है कि हम दबाव में किराया ना बढ़ाए जिसकी जरूरत हो। इसलिए यह व्यवस्था बनी है।
उन्होंने कहा कि बीते नौ साल से किराया नहीं बढ़ा था इसलिए कमेटी ने पाया कि किराया बढना चाहिए। साल में दो बार नहीं एक बार किराया बढ़ा है उसे दो चरणों में बढ़ाया गया है।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम आने वाले दिनों में डीएमआरसी नए संसाधनों से राजस्व बढ़ाने पर जोर दे जिससे किराया ना बढ़ाया जाए।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैने डीएमआरसी प्रबंध निदेशक मंगू सिंह से कहा है कि वह ऐसी व्यवस्था लाएं जिससे बुजुर्गो व छात्रों को किराये में छूट मिले। केजरीवाल जी के उस बात से सहमत हूं की अगली किराया निर्धारण समिति बनेगी तो हम दोनों मिलकर उसके सामने प्रस्ताव रखेंगे की किराया ना बढ़ाया जाए। किराया बढ़े की नहीं यह तय करना उस समिति का अधिकार है।