फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुडुचेरी स्थापना दिवस पर कलाकारों ने लोक और जनजातीय संस्कृति की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली सचिवालय में मनाया गया पुडुचेरी स्थापना दिवस, 20 से अधिक कलाकारों ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय में सोमवार को कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की ओर से पुडुचेरी स्थापना दिवस पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुडुचेरीवासियों को शुभकामनाएं दीं। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में 20 से अधिक कलाकारों ने पुडुचेरी की लोक और जनजातीय संस्कृति को प्रस्तुत किया। सौरा जनजातीय नृत्य, कुम्मी और ओयिलाट्टम ने दर्शकों को आकर्षित किया। सौरा नृत्य में जनजातीय समुदाय के दैनिक जीवन और प्रकृति से जुड़ाव को दिखाया गया। मनाकुला विनायगर मंदिर की धार्मिक परंपरा भी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई। कुम्मी और ओयिलाट्टम की तालबद्ध प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें