फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से सेहत को हो रहा नुकसान, 48 घंटे में काला पड़ गया आर्टिफिशियल फेफड़ा

Tue, 06 Nov 2018 05:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आर्टिफिशियल फेफड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण आए दिन रिकॉर्ड बना रहा है। इससे हो रहे नुकसान को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए सर गंगाराम अस्पताल ने दो दिन पहले एक आर्टिफिशियल फेफड़ा अस्पताल में लगाया था जो 48 घंटे में ही सफेद से काला पड़ गया। इस फेफड़े को बैंगलुरु की संस्था ने बनाया है। इनमें सफेद हेपा फिल्टर लगाए गए हैं, जो प्रदूषित हवा के संपर्क में आने पर काले पड़ जाते हैं। इससे सेहत पर वायु प्रदूषण के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


अस्पताल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि 30 साल के करियर में इस तरह फेफड़ों के रंग बदलते हुए नहीं देखा। पहले लोगों के फेफड़े गुलाबी होते थे। जो लोग धूम्रपान करते थे, केवल उनके ही फेफड़ों में ब्लैक डिपहृजिर (काले फेफड़े) देखने को मिलते थे, लेकिन अब अमूमन लोगों के फेफड़े काले हो रहे हैं। यह दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का सूचक है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे आर्टिफिशियल फेफड़ा लगाया था, जोकि सोमवार दोपहर 12 बजे तक काला पड़ चुका था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें