फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में दिखेगा देशभर के कलाकारों का हुनर, एनडीएमसी का जतन

Sun, 05 Jan 2020 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में दिल्ली वाले जल्द ही देश के बेहतरीन कलाकारों की लाइव प्रदर्शनी बगैर किसी टिकट के देख सकेंगे। प्रदर्शनी को बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से दर्शकों के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि एनडीएमसी की इस योजना के तहत उन कलाकारों की मदद होगी जो अपनी कला के हुनर को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी स्थलों का किराया देने में असक्षम हैं। इसका दूसरा फायदा लोगों को होगा, जो कनॉट प्लेस में शॉपिंग के साथ ही आते-जाते इन प्रदर्शनियों का लुत्फ उठा सकेंगे।

डिजिटल आर्ट गैलरी योजना के तहत कलाकारों के हुनर को सामने लाया जाएगा। एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस को और खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए डिजिटल आर्ट गैलरी योजना को वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में विशेष तौर पर शामिल किया है। वर्तमान में लोग एनडीएमसी क्षेत्र में कई प्रकार की आधुनिक सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन अब डिजिटल आर्ट गैलरी के जरिए लोग आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


एनडीएमसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि कनॉट प्लेस दिल्ली व देशभर के पर्यटकों और खरीदारों की पसंदीदा मार्केट है। यहां रोजाना लाखों लोग पहुंचते हैं। इनमें कला प्रेमी भी शामिल होते हैं। इनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए एनडीएमसी डिजिटल आर्ट गैलरी योजना के तहत कोशिश कर रही है कि कनॉट प्लेस में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर विज्ञापनों की जगह देशभर की संस्कृति को दर्शाने वाली कला को प्रदर्शित किया जाए। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे बहुत कलाकार हैं जो अपनी कला को जनता के समक्ष पेश नहीं कर पा रहे हैं। इस वर्ग में खासतौर पर वह छात्र शामिल हैं जो फाइन आर्ट्स व अन्य तरह की कलाओं में माहिर हैं, लेकिन उनकी कला को कहीं प्रदर्शित नहीं किया गया।

ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों के हुनर से तैयार मूर्तियों, कलाकृतियों, चित्रकारी, फोटो व हस्तकला उत्पादों की तस्वीरें डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। फिलहाल यह तय किया जा रहा है किस क्षेत्र में कितनी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

महात्मा गांधी को समर्पित डिजिटल पब्लिक आर्ट गैलरी
डिजिटल आर्ट गैलरी के अलावा डिजिटल पब्लिक आर्ट गैलरी को भी एनडीएमसी तैयार करेगा। यह आर्ट गैलरी महात्मा गांधी को समर्पित होगी। इसे हरिजन बस्ती में स्थित बापू समाज सेवा केंद्र में स्थापित किया जाएगा, जहां बापू के जीवन से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं को गैलरी में दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें