डीएलएफ फेस दो के साइबर हब में अज्ञात युवकों को ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कहना मैनेजर को भारी पड़ा। मामला शुक्रवार रात का है।
युवकों
ने मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने घायल मैनेजर
के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
साइबर
हब में दुकान संख्या 201-202 में सूत्र रेस्टोरेंट है। इसके भीतर पब भी
बना हुआ है। शुक्रवार रात 10-12 युवक यहां आए। इनके साथ कुछ युवक ऐसे भी थे
जिन्होंने चप्पलें पहन रखी थीं।
पब के प्रबंधक अनूप मलिक ने उनसे
बगल में रखे हुए जूते पहन कर भीतर जाने के लिए कहा। जिस पर वह भड़क गए।
उन्होंने मलिक की पिटाई कर दी। घायल मैनेजर को उपचार के लिए निजी अस्पताल
में दाखिल कराया गया है।
युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की
धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पब के आस-पास लगे सीसीटीवी
कैमरे की फुटेज मांगी है। उसी के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान करने
का प्रयास करेगी।
पहले भी होती रही है मारपीट
-शहर के पब में
ड्रेस कोड को लेकर मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। गुड़गांव-महरौली रोड
पर स्थित एक मॉल के पब में इस तरह के छह-सात मामले दर्ज हो चुके हैं।