फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की गीता कॉलोनी में आगजनी और बवाल

Fri, 03 Jan 2014 04:04 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील गीता कॉलोनी इलाके में बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों की शरारत के चलते बवाल भड़क उठा।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने इस दौरान वहां से गुजरी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर जगह-जगह टायरों में आग लगा दी।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने गीता कॉलोनी थाने का घिराव किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी थी।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, गीता कॉलोनी इलाके के रानी गार्डन में एक संगठन की कक्षा लगती है। शाम को इलाके के ही कुछ लोगों ने कक्षा में मौजूद लोगों पर टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। इससे बात बढ़ गई।

वहां दूसरे पक्ष के समर्थक जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों वर्गों के बीच जबरदस्त पथराव शुरू हो गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग पत्थर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


इधर, बवाल बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। थाने से तत्काल पुलिस की टीम भेजी गई। पुलिस ने वहां भिड़ंत पर आमादा लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।

भागते लोगों ने रास्ते से गुजर रही गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान गाड़ियों में सवार लोगों के साथ हाथापाई भी की गई।

इस घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर जगह-जगह टायर जलाकर फेंक दिए।

बड़ी संख्या में लोग गीता कॉलोनी थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर, मामले की सूचना पाकर विधायक डॉक्टर हर्षवर्धन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


इधर, बवाल की सूचना पाकर तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। घायलों को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें