फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिवः आईएस के लिए लड़ाके तैयार कर रहा था दंपती, संपर्क में थे 150 लड़के

Tue, 17 Mar 2020 02:42 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- पति के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलासा, आतंकी बनने के लिए बरगलाते थे
- सोशल मीडिया पर संपर्क में आए ज्यादातर युवा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी
विज्ञापन
जामिया नगर से गिरफ्तार दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस (आईएसकेपी) के आतंकी जहांजेब सामी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग कट्टर आतंकी हैं। ये भारत में युवाओं को आईएसकेपी में शामिल होने के लिए बरगला रहे थे।

विज्ञापन


ये सोशल मीडिया के जरिए 150 से ज्यादा युवाओं के संपर्क में थे। यह खुलासा जहांजेब सामी के दोनों मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस को इनके लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। इनके संपर्क में आए युवकों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस गूगल की मदद लेगी। 

पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने जहांजेब के दोनों मोबाइल व लैपटॉप और हिना के मोबाइल व लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन


जहांजेब के दोनों मोबाइल की कुछ रिपोर्ट मिल गई हैं। इनसे डिलीट की गई चैटिंग भी फोरेंसिक लैब को मिल गई। इस चैटिंग से पता लगा है कि दंपती एनआईए द्वारा गिरफ्तार आईएस आतंकी अब्दुल वसीत के संपर्क में थे।

अब्दुल वसीत इस समय जेल में है। चैटिंग से पता लगा कि ये करीब 150 युवाओं के संपर्क में थे। ये चैटिंग के दौरान उन्हें आईएस से जुड़कर आतंकी बनने के लिए बरगला रहे थे। 

विज्ञापन

चैटिंग से पता लगा है कि ये युवाओं को पहले जिहादी मानसिकता की ओर मोड़ते थे और फिर आईएस से जुड़ने के लिए बरगलाते थे। जहांजेब ने जिन लोगों से चैटिंग की है, उनके नाम भी मोबाइल में कोड वर्ड में लिखे हैं।

ये सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर युवाओं से चैटिंग करते थे। पुलिस अब इनके संपर्क में आए युवाओं का पता करने के लिए गूगल की मदद लेगी। उससे इन युवाओं के कंप्यूटर व मोबाइल के आईपी एड्रेस मंगाए जाएंगे। स्पेशल सेल के मुताबिक, मोबाइल की चैटिंग से पुख्ता हो गया है कि दंपती आईएसकेपी से जुड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें