फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, जालंधर से गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र से एक दिसंबर को लापता हुई नाबालिग लड़की को थाना सदर पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर आरोपी युवक को जालंधर से गिरफ्तार किया है। इस दौरान लड़की को भी मुक्त करा लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सीकरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक दिसंबर को अपनी 17 वर्षीय लड़की के लापता होने की शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। घटना के दिन तबीयत खराब होने के कारण वह स्कूल नहीं गई थी। दिन में वह किसी काम से बाजार गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी लापता है। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई बच्चू सिंह और चौकी इंचार्ज सुखराम ने बताया कि पांच दिसंबर को लड़के ने अपने एक दोस्त को फोन किया। उसकी निशानदेही पर कॉल ट्रेस किया। चौकी से एक टीम को पंजाब भेजी गई। लड़की ने बताया कि युवक ने उसे धमकी देकर कमरे में बंद कर रखा था। आरोपी रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस टीम दोनों को सोमवार सुबह अस्पताल लेकर गई। पुलिस के मुताबिक लड़की के मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें