एमसीडी चुनाव से पहले तमाम तरह के विवादों से घिरी आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि यह मामला असम का है। असम की स्थानीय अदालत ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल अदालत ने यह वारंट इसलिए जारी किया है कि क्योंकि केजरीवाल पिछली सुनवाई में हाजिर नहीं हुए थे।
4 of 6
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : file photo
बता दें कि यह मुकदमा आपराधिक मानहानि का है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी के मामले में केजरीवाल पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
kejriwal
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग को लिखी चिट्ठी के जरिये प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए और आयोग से पीएम की शिक्षा से जुड़ी जानकारी सावर्जनिक करने की मांग की थी।
इन दिनों अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एमसीडी चुनावों में व्यस्त हैं। वह लगातार ईवीएम में छेड़छोड़ का मुद्दा उठा रहे हैं। उनकी मांग है कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हो।