फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के इंतजाम की खुली पोल

Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल उस समय खुल गई जब यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जीरो प्वाइंट से आगरा तक का सफर कर इंतजाम का निरीक्षण किया। सफर के दौरान सीईओ को एक्सप्रेसवे पर कई खामियां दिखीं। सीईओ ने इन खामियों को दूर करने के लिए एक्सप्रेसवे प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे सबसे बड़ी खामी नियमों की अनेदखी करने वाले वाहनों का चालान काटने में दिखी। उन्होंने पाया कि पुलिस वाले सिर्फ हाजिरी लगाकर चंद मिनट बाद ही चले जाते हैं, जिससे वाहन चालक अपनी मनमानी करता है।

उन्होंने यमुना प्राधिकरण में तैनात दो इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई है। ये दोनों टोल पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ और स्टाफ भी रहेगा, जिससे सुबह से शाम तक चालान कट सके। सीईओ के मुताबिक खराब और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से शीघ्र हटाने के लिए छह क्रेन हैं, जिसे नाकाफी बताते हुए दो और क्रेन तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एंटी फॉग लाइट और डिस्प्ले बोर्ड सिर्फ प्रवेश और बाहर जाने की प्वाइंट पर ही दिखा। सीईओ ने सभी दुर्घटना संभावित जगहों पर इसे लगाने को कहा है। सीईओ ने परीक्षण के तौर पर खुद ही टोल कंपनी के कॉल सेंटर नंबर पर फोन किया।

उस समय फोन तो उठा, लेकिन मदद कितनी देर में मिलेगी इसकी सूचना एसएमएस के जरिये नहीं दी गई, जिस पर सीईओ ने काफी नाराजगी जताई और एसएमएस के जरिये जवाब देने को कहा। वहीं एक्सप्रेसवे पर मोड़ आदि पर सफेद के बजाय पीला रंग लगाने, हर लेन पर सफेद रंग लगाने आदि के निर्देश दिए। इन्हें पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद फिर निरीक्षण करने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें