फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आनंद विहार स्टेशन पर व्यवस्थाएं नाकाफी, फर्श पर बैठने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-टिकट घर के सामने हॉल से लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म तक यात्री फर्श पर बैठकर करते हैं ट्रेन का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार रेलवे स्टेशन को मॉडल हब के रूप में विकसित करने की बात के बीच स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का मामला सामने आया है। स्टेशन के टिकट घर के सामने बने हॉल में बड़ी संख्या में यात्री फर्श पर बैठकर और लेटकर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। यात्रियों के बैठने के लिए यहां कोई विशेष व्यवस्था दिखाई नहीं दी।
प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर जाने वाला एस्केलेटर भी पिछले कुछ दिनों से मेंटेनेंस के नाम पर बंद पड़ा है। हालांकि, ऊपर बने वेटिंग हॉल में कुछ सीटें रखी हुई हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जगहों पर बड़ी संख्या में यात्री जमीन पर बैठे और लेटे हुए दिखाई दिए। कई यात्री ट्रेन छूटने के डर से वेटिंग हॉल में जाने के बजाय प्लेटफॉर्म पर ही इंतजार करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ जाने वाले यात्री ऋतिक ने बताया कि उनकी ट्रेन दोपहर 3:40 बजे आने वाली थी, लेकिन ट्रेन छूट न जाए, इसलिए वह करीब एक बजे ही स्टेशन पहुंच गए। उनके मुताबिक, इंतजार करने के लिए नीचे फर्श पर ही बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन के हॉल में कुछ कुर्सियां खाली भी थीं, लेकिन यात्रियों को वहां बैठने के लिए मार्गदर्शन करने वाला कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। ऐसे में सवाल है कि जब आनंद विहार स्टेशन को मॉडल हब बनाने की तैयारी है, तो मौजूदा व्यवस्थाओं के साथ यह लक्ष्य कैसे पूरा होगा। छोटे स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था रहती है, फिर यहां यात्रियों को फर्श पर क्यों बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें