फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को सुनने पहुंचेंगे डेढ़ लाख लोग, तैयारियां जोरों पर 

Wed, 06 Mar 2019 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल का शुभारंभ करने आ रहे प्रधानमंत्री की सभा में जिले भर से ड़ेढ लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। 
विज्ञापन


पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र से लोगों और कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। साहिबाबाद विधान सभा के पदाधिकारियों और नेताओं को सबसे ज्यादा लोगों को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।  

आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल और मेट्रो समेत करीब 32 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करने आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंकदरपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सभा स्थल पर प्रशासन ने करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की है, लेकिन माना जा रहा है कि डेढ़ लाख से अधिक लोग और कार्यकर्ता जुटेंगे। भाजपा की तरफ से भी सभा स्थल पर डेढ़ लाख से अधिक लोगों को जुटाने की जिम्मेदारी  पदाधिकारियों, विधायक, पार्षद व मंडल स्तर के लोगों को दी गई है। 

सूत्रों की मानें तो साहिबाबाद विधानसभा से करीब 70 हजार लोगों को  जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं गाजियाबाद विधान सभा से 25 हजार, मुरादनगर से 20, मोदीनगर से 15, लोनी से 15 और बागपत से 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। 
विज्ञापन


बूथ और मंडल स्तर पर हो रही बैठक
भाजपा के क्षेत्रीय और महानगर के पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं। बूथ और मंडल स्तरों पर भी बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें