दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित आर्मी स्कूल सहित कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए मिली है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है। इससे पहले भी राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है।