फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आर्मी स्कूल समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस की टीम

Tue, 15 Sep 2026 01:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi School Bomb Threat: एक बार फिर राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित आर्मी स्कूल को बम की धमकी मिली है। 
विज्ञापन
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित आर्मी स्कूल सहित कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए मिली है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है। इससे पहले भी राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है बम की धमकी
राजधानी दिल्ली में इससे पहले तीन अगस्त को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया था कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और परिसर की गहन जांच की गई। लेकिन किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की थी। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें