फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही थी आर्मी स्कूल बस हादसा

Fri, 24 Jan 2014 09:31 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में आर्मी पब्लिक स्कूल बस हादसे में सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पता चला है कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से आर्मी स्कूल को सर्दी की छुट्टियों की सूचना ही नहीं भेजी गई थी। आर्मी स्कूल पर डीएम के छुट्टियों के आदेश की अवहेलना का आरोप लगा है।

सिटी मजिस्ट्रेट एस सी शुक्ल ने बताया कि जांच में पाया गया कि 15 जनवरी की रात जिन स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद की ओर से डीएम के छुट्टी बढ़ाने संबंधित आदेश का ईमेल भेजा गया था, उसमें आर्मी पब्लिक स्कूल शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल को डीएम के आदेश की जानकारी नहीं मिल पाई थी। जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में तैयार करके डीएम को भेज दी जाएगी।

मालूम हो कि 16 जनवरी की सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें सात बच्चे घायल हो गए थे। एक बच्चे करन का डॉक्टरों को एक पैर काटना पड़ा था जबकि दूसरे छात्र नवीन की दोनों हाथों की ग्राफ्टिंग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें