फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रैक्टिस कर लौटे फौजी की गुरुदासपुर बॉर्डर पर मौत

Mon, 28 Mar 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
गुरुदासपुर बॉर्डर पर तैनात यहां के एक फौजी की ब्रेन हैमरेज होने से मौत हो गई। शनिवार देर रात उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से गांव में लाया गया और रविवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांव पृथला निवासी हरिकिशन तंवर ने 15 साल पहले सेना ज्वाइन की थी। वह जाट रेजीमेंट में बतौर नायक तैनात थे। परिजनों के मुताबिक वह कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी थे। वर्तमान में वह सेना में खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण देते थे।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह प्रशिक्षण देकर अपने शिविर में वापस आए और अचानक उनके सिर में दर्द शुरू हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने कमांडिंग आफीसर को दी। दर्द बढ़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फौजी के चचेरे भाई सुभाष तंवर ने बताया कि हरिकिशन अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए। बड़ा बेटा 9 साल का और दूसरा 7 साल का है। रविवार को विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन राकेश तंवर, वाइस चेयरमैन लक्ष्मण सिंह समेत सेना के अधिकारियों ने फौजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। फौजी की मौत से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें