फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेवात से दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार, छह पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने मेवात से दिल्ली में हथियारों की सप्लाई करने वाले सप्लायर को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से छह पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने 2025 में तस्कर को गिरफ्तार किया था, जो सप्लायर के कहने पर हथियार बेचने के लिए दिल्ली आया था। उसके पास से पुलिस ने 8 पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर काफी दिनों तक पीछा करने के बाद सप्लायर को मेवात से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डीग राजस्थान निवासी हरमेश सिंह के रूप में हुई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 13 सितंबर 2025 को स्पेशल स्टाफ की टीम ने हथियारों की अंतर-राज्यीय सप्लाई करने वाले कुंवर पाल को गिरफ्तार किया था। वह मथुरा यूपी का रहने वाला था। पूछताछ के दौरान कुंवरपाल ने बताया कि हरमेश सिंह के कहने पर वह हथियारों की सप्लाई करने के लिए दिल्ली आया था। पुलिस ने तकनीकी जांच की। जिसमें पता चला कि वह मेवात में मौजूद है। जहां पुलिस ने 18 मई को छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसपर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

राजीव कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें