वोटरों को डराने, धमकाने और धाक जमाने आदि में अवैध असलाह का इस्तेमाल हो सकता है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पांच दिन के भीतर दो अवैध असलाह फैक्ट्रियों का खुलासा किया है। क्षेत्र में अभी भी अवैध असलाह मौजूद है, इस अंदेशे से इंकार नहीं किया जा सकता।
पूर्व में जम्मू के फर्जी लाइसेंस पर असलाह खरीदने का भी खुलासा हो चुका है। पुलिस-प्रशासन ने लाईसेंसी हथियार जमा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। अवैध असलाह धारकों पर भी पुलिस को अभी और पैनी नजर रखनी होगी।
बिसरख और कासना कोतवाली पुलिस ने पांच दिन के भीतर दो स्थानों पर अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने 7 जनवरी को रोजा याकूबपुर के पास झुग्गियों में छापा मारकर असलाह फैक्ट्री पकड़ी थी और एक अलीगढ़ निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया था।