फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम आप पार्षद के घर पर गोलियों की बरसात, केजरीवाल ने पूछा- दिल्ली में ये क्या हो रहा है?

Fri, 16 Nov 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप पार्षद के घर पर हमला - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के संगम विहार इलाके में आप पार्षद जितेंद्र कुमार के घर पर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सीएम के साथ ही आम पार्टी के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर सवाल किया, 'आखिर दिल्ली में ये क्या हो रहा है?' 

अपने घर पर हुए हमले के बाद आप पार्षद जीतेंद्र कुमार का कहना है कि शाम साढ़े 6 बजे जब उनके घर पर गोलीबारी शुरू हुई तो वह अपने एक रिश्तेदार के साथ घर में मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनकर हमने खुद को कमरों में बंद कर लिया और पुलिस को फोन किया।

जीतेंद्र का कहना है कि पुलिस फोन करने के आधे घंटे बाद पहुंची और तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गोली चलाने वालों में 20-25 लोग शामिल थे जिन्होंने करीब 10 राउंड फायरिंग की। सौभाग्य से हम बच गए। जीतेंद्र का कहना है कि यह हमला राजनीति से प्रेरित था और हमलवरों ने उनके घर के बाहर खड़ी एक कार और तीन बाइकों को भी गोलियों से क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका कहना है कि वह तीन-चार हमलावरों की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जीतेंद्र ने किया पुलिस की थ्योरी से इंकार

jitendra kumar - फोटो : ani
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आप पार्षद के घर के बाहर से 5-6 खाली खोके बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि पार्षद का किसी स्थानीय शख्स से दो दिन पहले किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था। हम इस मामले पर भी गौर कर रहे हैं। संदिग्धों के पहचान का काम चल रहा है। कानून के दायरे में जो सही कदम होगा वह उठाया जाएगा।

वहीं जीतेंद्र कुमार पुलिस की इस थ्योरी को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि इलाके में उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और पेशाब को लेकर हुए जिस विवाद की बात पुलिस कर रही है उसका उनके घर पर हुए हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने पार्षद की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह हमला राजनीति से प्रेरित था। आप के दक्षिण दिल्ली के लोक सभा प्रभारी राघव चड्ढा ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, 'संगम विहार(वार्ड 83एस) से आप पार्षद जीतेंद्र कुमार के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। यह राजनीति से प्रेरित हमला लगता है। अगर ये हाल एक चुने हुए प्रतिनिधि का है तो इस अराजकता में आम आदमी की व्यथा की तो सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें