फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आए हो!': इतना सुनते ही भड़क उठे यात्री, कर्मचारियों से नोकझोंक का वीडियो वायरल

Sun, 25 Oct 2026 12:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वायरल वीडियो में हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के काउंटर के पास कई यात्री कर्मचारियों से बहस करते दिख रहे हैं। बातचीत धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल जाती है। एक कर्मचारी को यात्रियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘स्पाइसजेट सस्ता है, इसीलिए आए हो आप।’ कर्मचारी की इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद यात्रियों का गुस्सा और बढ़ जाता है। इसके बाद बहस तेज हो जाती है और कुछ यात्री एयरलाइन के खिलाफ ‘शेम ऑन स्पाइसजेट’ के नारे लगाने लगते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट कर्मचारियों और यात्रियों में नोकझोंक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यात्री एयरलाइन के कर्मचारियों से बहस करते और ‘शेम ऑन स्पाइसजेट’ के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर मौजूद नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो में हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के काउंटर के पास कई यात्री कर्मचारियों से बहस करते दिख रहे हैं। बातचीत धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल जाती है। यात्री ऊंची आवाज में अपनी नाराजगी जाहिर करते और कर्मचारियों की ओर उंगली उठाते नजर आते हैं। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी स्थिति को संभालने और विवाद को बढ़ने से रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। इसमें एक कर्मचारी को यात्रियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘स्पाइसजेट सस्ता है, इसीलिए आए हो आप।’ कर्मचारी की इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद यात्रियों का गुस्सा और बढ़ जाता है।

इसके बाद बहस तेज हो जाती है और कुछ यात्री एयरलाइन के खिलाफ ‘शेम ऑन स्पाइसजेट’ के नारे लगाने लगते हैं। इस दौरान एक महिला यात्री भी कर्मचारियों पर टिप्पणी करती सुनाई देती है। वह कहती हैं कि इन लोगों की तनख्वाह 20 से 25 हजार रुपये होगी। 

विवाद की वजह स्पष्ट नहीं
सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो में यात्रियों और कर्मचारियों के बीच बहस तो दिखाई दे रही है, लेकिन विवाद किस बात से शुरू हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। 
विज्ञापन

कोलकाता हवाई अड्डे पर भी सामने आया था विवाद
स्पाइसजेट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच बहस का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर भी यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में भी यात्री कर्मचारियों से बहस करते नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें