फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप से टिकट खरीदकर करें एक्वा लाइन मेट्रो का सफर, मिलेगी ये सुविधाएं

Thu, 07 Feb 2019 05:49 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Aqua Line Metro
विज्ञापन
अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन पर सफर करने के लिए टिकट खिड़की की लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। मोबाइल ऐप से मेट्रो टिकट खरीदकर सफर किया जा सकता है। बुधवार को एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने एमएमआरसी के मोबाइल एप का उद्घाटन किया। सेक्टर-27 में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एप पर टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों के सफर को ज्यादा आसान बनाएगी।
विज्ञापन


एमडी ने बताया कि जितने दिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो चली है उसमें एक दिन को छोड़कर बाकी दिन पूरी क्षमता से मेट्रो को चलाई गई है। केवल एक दिन सिग्नल की समस्या आई थी। जिसका तुरंत समाधान कर दिया गया था। इसके मौके पर एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय, जीएम टेक्निकल मनोज वाजपेयी, डीजीएम कनिष्क सिंह के अलावा डीएमआरसी से कई अधिकारी मौजूद रहे। 

एनएमआरसी टिकट्स एप करना होगा डाउनलोड 
गूगल प्ले स्टोर से एनएमआरसी टिकट्स एप डाउनलोड करना होगा। नए यूजर को ई-मेल आईडी, पासवर्ड, नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। इसमें आधार नंबर की जानकारी अनिवार्य नहीं है। पूरी जानकारी भरने के बाद क्लिक करने पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


रजिस्टर होने के बाद नाम और पासवर्ड से लॉग इन कर पर यात्रियों को माई टिकट्स, रुट्स, नजदीकी स्टेशन और सपोर्ट का ऑप्शन दिखेगा। टिकट बुक करने के लिए माई टिकट का ऑप्शन चुनना होगा। कहां से कहां तक की यात्रा करनी है, उसका विकल्प भरना पड़ेगा। इसके बाद टिकट का पेमेंट करना होगा, जो कि नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ऑनलाइन वॉलेट से किया जा सकेगा। इसमें एसबीआई ई-पेमेंट गेटवे का सहयोग मिलेगा।

 
Trending Videos

सिंगल और रिटर्न टिकट का होगा विकल्प 

एप पर सिर्फ एक तरफ से दूसरी तरफ (सिंगल जर्नी) या दोनों तरफ से आनेजाने के लिए (रिटर्न जर्नी) एक ही बार में टिकट बुक कराए जा सकेंगे। अहम बात यह है कि रिटर्न टिकट पूरे दिन के लिए वैद्य होगा। हालांकि यात्री जिस स्टेशन से एक तरफ की यात्रा पूरी कर बाहर निकलेगा केवल उसी स्टेशन से एंट्री कर वापसी का सफर पूरा कर सकेगा। एप पर सिंगल टिकट के अलावा समूह (ग्रुप जर्नी) के लिए भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

30 मिनट में स्टेशन में करनी होगी एंट्री
मोबाइल एप पर टिकट बुक होने के आधे घंटे के भीतर यात्री को मेट्रो स्टेशन की गेट से अंदर दाखिल हो जाना होगा। साथ ही अधिकतम डेढ़ घंटे में अपनी यात्रा पूरी करनी होगी।

बार-बार बदलेगा टिकट का रंग
जैसे ही मोबाइल ऐप से टिकट बुक होगा तो क्यूआर कोड का रंग भूरा दिखेगा। एएफसी गेट से क्यूआर कोड का टिकट स्कैन करने के बाद मेट्र्रो स्टेशन के अंदर जाते ही क्यूआर कोड टिकट का रंग हरा हो जाएगा। जैसे ही यात्रा समाप्त होने के बाद यात्री बाहर निकलेगा तो क्यूआर कोड का रंग लाल हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

इसी माह सेक्टर-62 लाइन का सीएमआरएस निरीक्षण
एमडी आलोक टंडन ने कहा कि इसी माह ब्लू लाइन के विस्तार के लिए सीएमआरएस निरीक्षण होने की उम्मीद है। इसके बाद लाइन शुरू होते ही एक्वा और ब्लू लाइन को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके लिए अभी वॉक-वे का सहारा लिया जाएगा, जहां निशुल्क बसें, ई-रिक्शा, गोल्फ कार्ट की सुविधा दी जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि यहां स्काई वॉक बनाया जाएगा। इसमें जो बाधा आ रही है उसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एनएमआरसी और डीएमआरसी के टिकट रेट समान हैं और एक्वा लाइन पर अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्रवाई होगी। यही नहीं एक्वा लाइन पर 15 मिनट की फ्रिक्वेंसी को और घटाने पर विचार किया जा रहा है। अभी आठ ट्रेनें चल रही हैं जल्द ही इसे और बढ़ाया जाएगा।

जल्द ही एक्वा लाइन के टिकट से दिल्ली मेट्रो में कर सकेंगे सफर 
एमडी आलोक टंडन ने कहा कि डीएमआरसी अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। जैसे ही सिस्टम अपग्रेड हो जाएगा। वैसे ही एक्वा लाइन के टिकट डीएमआरसी के लाइन पर भी उपयोग में लाए जा सकेंगे। हालांकि इसमें अभी कुछ समय लगेगा। एनएमआरसी की सिटी बसों को अलग-अलग रूट पर लगाया जा रहा है। इसके लिए कई यात्रियों ने सुझाव दिए हैं। अभी एक रूट सेक्टर-140 मेट्रो स्टेशन से बॉटेनिकल गार्डन तक शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें