फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड के बीच दिल्ली की हवा का भी बुरा हाल, कहीं गंभीर तो कहीं बेहद खराब

Wed, 01 Jan 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड के बीच यहां की हवा  का हाल भी बुरा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक आज आनंद विहार पर इसका स्तर 412 दर्ज किया गया। यह स्तर गंभीर माना जाता है। आरके पुरम में 391 अंक के साथ हालत बहुत बुरी रही और रोहिणी में भी हवा की स्थिति बेहद बुरी है। वहां एक्यूआई  439 रहा। यह जानकारी दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने उपलब्ध कराई है। 

विज्ञापन




बता दें कि कड़ाके की सर्दी के साथ इस बार दिल्ली-एनसीआर की हवा ने भी रुख बदल लिया। गुरुग्राम को छोड़कर सोमवार को एनसीआर के अन्य शहरों में वायु प्रदूषण सूचकांक(एक्यूआई) 400 से अधिक दर्ज किया गया।

इस दौरान हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर बनी रही। विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की सुस्त रफ्तार, मौसम में शत प्रतिशत नमी के कारण हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है।
विज्ञापन


मौसम के मौजूदा हालात में हवा में घुले प्रदूषण फैलाने वाले कण एक ही जगह पर बने हुए हैं। नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 464, फरीदाबाद 459, दिल्ली में 446, ग्रेटर नोएडा में 434, गाजियाबाद में 439 जबकि गुरुग्राम में सबसे कम 316 रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दिन में कुछ छूप निकली लेकिन सुबह और शाम को फिर से कोहरे में दिल्ली को अपनी आगोश  में ले लिया। देर रात हवा भी नहीं रही थी जिसकी वजह से हवा की स्थिति और गंभीर होती चली गई। शहर के हालात को देखते हुए अभी आने वाले कुछ दिनों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खास तौर से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान  रखना जरूरी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें