नोएडा प्राधिकरण और रिलायंस जिओ की संयुक्त पहल पर प्रस्तावित 4जी नेटवर्क मिलने में तीन माह और लगेंगे। रिलायंस ने ट्रायल शुरू कर दिया है, मगर यह मार्च तक पूरा हो सकेगा।
शहर में रिलायंस की तरफ से 4जी इंटरनेट नेटवर्क शुरू करने के लिए कुल 160 मोबाइल टॉवर लगने हैं, जिसमें से अब तक करीब 135 टावर लग चुके हैं। बाकी 25 टावर लगने हैं।
अब तक जितने टावर लग चुके हैं उन पर ट्रायल शुरू हो गया है। अप्रैल से 4जी नेटवर्क मिलने लगेगा। कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि ट्रायल में कर्मचारियों के फोन को कनेक्ट कर दिए जाते हैं, जो भी दिक्कत आती है उसे दूर किया जाता है।
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि बाकी टावर मार्च तक लग जाएंगे। रविवार को मुंबई में रियालंस की तरफ से 4जी नेटवर्क शुरू करने का औपचारिक एलान हो चुका है।