फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आज से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 43 हजार से अधिक सीटों के लिए दाखिले की दौड़ हो रही शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए दो फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के 130 से अधिक संबद्ध कॉलेजों और स्कूलों के एआई, रोबोटिक्स, डाटा साइंस, कानून, चिकित्सा और डिजाइन जैसे क्षेत्रों के 230 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों में दाखिले ले सकेंगे।

दाखिले के लिए उम्मीदवार को प्रवेश पोर्टल ipu.ac.in लिंक पर जाकर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण से पहले उम्मीदवार विश्वविद्यालय का एडमिशन ब्रोशर जरूर पढ़ें। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 2500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। उसमें पंजीकरण और काउंसलिंग शुल्क शामिल है। सीईटी के अलावा कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे जेईई मेन, नीट, कैट, सीएमएटी, निमसेट, क्लैट के आधार पर भी होगा। कुछ स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए खाली सीटें कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष से विश्वविद्यालय कई नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इसमें बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस), लेटरल एंट्री इन बीएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी), एमटेक (रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), एमए मास कम्युनिकेशन (वीकेंड प्रोग्राम) चयनित विषयों में अतिरिक्त वीकेंड कार्यक्रम, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ स्टडीज), बीटेक इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बीएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी, बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस), बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम्स), टीचर एजुकेशन और इनक्लूसिव एजुकेशन और बीए बीएड (स्पेशल एंड इनक्लूसिव एजुकेशन - आईएसआईटीईपी) में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें