फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विशेष स्कूलों में दाखिला के लिए आज से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष स्कूलों में दाखिला के लिए आज से करें आवेदन
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 12 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं अधिग्रहित विशेष स्कूलों में दूसरे चरण के नर्सरी से लेकर 12 वीं कक्षा में दाखिला को लेकर आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसके लिए https://www.edudel.nic.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार दाखिला के लिए 26 जून शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद 27 जून से 30 जून 2026 तक संबंधित विशेष स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। फिर उसके बाद सात जुलाई को उपलब्ध सीटों के आधार पर पंजीकृत आवेदकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। निदेशालय ने अभिभावकों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए संबंधित स्कूलों से संपर्क का अनुरोध किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें