फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिशन बुनियाद के लिए 12 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने के लिए हरियाणा सरकार की मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। सत्र 2027-29 के लिए विद्यार्थी 12 दिसंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। लेवल-1 की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ राजेश ने बताया कि लेवल-1 परीक्षा का परिणाम आठ जनवरी 2027 को आएगा। लेवल-2 की परीक्षा तीन फरवरी को होगी और परिणाम 16 फरवरी को घोषित किया जाएगा। लेवल-3 की परीक्षा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होगी, जिसका परिणाम मई के पहले सप्ताह में आएगा। मई के दूसरे सप्ताह से कक्षाएं शुरू होंगी। विकल्प फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप कुमार सनसनवाल ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर नियमित पढ़ाई करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें