फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आइडिया दिला सकता है कॉलेज छात्रों को ढाई करोड़, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 30 Dec 2018 03:40 AM IST
Vikas Kumar प्रगति मिश्रा, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Smart India Hackathon 2018 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यदि आप टेक्नोलॉजी के छात्र हैं और यूजीसी, एआईसीटीई, आईआईटी या किसी अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। नए इनोवेशन (नवाचार) के इच्छुक एवं क्रिएटिविटी (सर्जनात्मकता) में अव्वल छात्र एक आइडिया के जरिये करोड़ों का स्टार्ट अप खड़ा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सरकार से ढाई करोड़ से अधिक की सहायता प्राप्त हो सकती है। छात्रों को यह मौका 2019 के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के जरिये मिल सकता है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एमएचआरडी द्वारा आयोजित एक देशव्यापी प्रतियोगिता है। जिसका उद्देश्य नए इनोवेशन और तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए नई टेक्नोलॉजी विकसित करना है। इसमें छात्रों द्वारा दी गई समस्याओं का तकनीकी समाधान निकाला जाता है।

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में भाग लेने के लिए छात्र www.sih.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन छह सदस्यों की टीम द्वारा ही किया जा सकता है। साथ ही टीम में एक या उससे अधिक छात्राओं का होना भी आवश्यक है। टीम के सभी सदस्य एक ही शैक्षणिक संस्थान के होंगे। हालांकि, छात्रों के विषय अलग-अलग हो सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए 95 कंपनियों जैसे टाटा, महिंद्रा, यूनीलीवर, आईटीसी आदि के जरिये 504 समस्याएं भेजी गई हैं। जिनका छात्रों को समाधान निकालना है। साथ ही केंद्रीय संस्थाओं और विभागों द्वारा 18 समस्याएं भी छात्रों को दी जाएंगी। समस्या क्या है और हल किस तरह निकालना है, यह जानकारी संबंधित वेबसाइट से मिल सकेगी। 
विज्ञापन


- दो चरणों में होगी प्रक्रिया
इस साल हैकथॉन का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में सॉफ्टवेयर को शामिल किया गया है, जो 36 घंटे चलेगा। इसमें छात्र सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याओं का हल निकालेंगे। वहीं, दूसरे चरण में हार्डवेयर समस्याएं होगी। जिन्हें हल करने के लिए छात्रों को पांच दिन का समय मिलेगा। 

- क्या है हैकथॉन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा देशव्यापी हैकथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जहां छात्रों को विभिन्न प्रकार की तकनीकी समस्याएं दी जाएंगी। जिनका हल छात्र नई तकनीकी खोज और प्रयोगों के माध्यम से निकालेंगे। प्रतियोगिता में देशभर के छात्र भाग लेंगे। मंत्रालय द्वारा देशभर में प्रतियोगिता के लिए कुछ सेंटर निर्धारित किए जाएंगे। जहां पर छात्र प्रतियोगिता में शामिल होंगे। पिछले साल नोएडा में जेएसएस कॉलेज को हैकथॉन के दौरान सेंटर बनाया गया था। साथ ही नोएडा के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं देश के अलग-अलग हिस्सों में हैकथॉन में भाग लेने के लिए गए थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। एकेटीयू के छात्र इस संबंध में जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट सर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें