फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी व डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 03 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

-छात्रों को इस बार नहीं देने होगा प्रवेश परीक्षा 

-छात्रों को इस बार नहीं देने होगा प्रवेश परीक्षा
-रिजल्ट जारी होने के बाद भरने होंगे अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के करीब 70 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी (एचएसटीईएस) द्वारा इस वर्ष डिप्लोमा कोर्स में दाखिल के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। प्रोस्पेक्ट्स जारी करने के साथ हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सभी सीटें आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर दी जाएगी।

जबकि प्राइवेट कॉलेजों में 75 फीसदी सीटें ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर दी जाएगी। बाकी 25 फीसदी मैनेजमेंट कोटा के तहत भरे जाएंगे। इस बारे में जरूरी जानकारी और मदद के लिए टोल फ्री नंबर और वेबसाइट के पते जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए गुरुग्राम राजकीय पॉलिटेक्रिक कॉलेज को भी दाखिला केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन


छात्रों को इस बार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद छात्रों को एक यूनिक नंबर और रोल नंबर दिया जाएगा। छात्रों को काउंसलिंग फीस पंजाब नेशनल बैंक या एक्सिस बैंक में चालान जमा करना होगा। सामान्य कैटेगरी के छात्रों को 500 रुपये और आरक्षित कैटेगरी को 200 रुपये चुकाने होंगे।

बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ऑनलाइन च्वाइस ली जाएगी। अंक के आधार पर सफल छात्रों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में छात्रों को च्वाइस लॉक करना होगा। जिससे यूनिवर्सिटी और कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। सीटें खाली रहने की सूरत में दूसरी काउंसलिंग होगी। इस बार छात्रों को तीन कॉलेज के च्वाइस भरने होंगे। 

रिजल्ट जारी होने के बाद भरने होंगे अंक
-तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और 12वीं कक्षा के आधार पर आवेदन मांगा है, लेकिन अभी तक इन दोनों कक्षाओं के किसी भी बोर्ड का रिजल्ट नहीं आया है। इसे देखते हुए बोर्ड ने आवेदन के वक्त अपीयरिंग कर अप्लाई करने को कहा है। रिजल्ट आने के बाद इसमें अंक भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए बोर्ड ने 16 मई से 15 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन


तारीखों पर एक नजर
-अंतिम तारीख    : 06 जून
-फीस जमा        : 07 मई
-रिपोर्टिंग        : 24 मई
-मेरिट लिस्ट        : 15 जून

डिप्लोमा इंजीनियरिंग काउंसलिंग
-प्रथम काउंसलिंग    : 29 जून से 03 जुलाई 
-सीट अलॉटमेंट    : 04 जुलाई
-सीट रिपोर्टिंग    : 06 से 10 जुलाई
-द्वितीय काउंसलिंग    : 12 से 15 जुलाई 
-सीट अलॉटमेंट    : 17 जुलाई
-सीट रिपोर्टिंग    : 19 से 21 जुलाई 

फार्मसी: काउंसलिंग
-प्रथम काउंसलिंग    : 27 से 29 जून 
-सीट अलॉटमेंट    : 30 जून
-सीट रिपोर्टिंग    : 04 से 06 जुलाई
-द्वितीय काउंसलिंग    : 10 से 12 जुलाई 
-सीट अलॉटमेंट    : 13 जुलाई
-सीट रिपोर्टिंग    : 17 से 19 जुलाई 

हेल्पलाइन
-टोल फ्री नंबर: 18004202026
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें