अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में खानपान के दो बेहतरीन रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, वॉशरूम में सेंसर आधारित कार्यप्रणाली, फुट मसाजर होंगे। इस ट्रेन में प्रत्येक कोच के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा प्रहरी के साथ सुरक्षा सुविधाओं को बढ़ाया गया है और पूरी ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस किया गया है।
किराया कितना होगा : एसी 2 टियर के लिए प्रति व्यक्ति 52250 रुपये से शुरू होकर एसी 1 (केबिन) के लिए प्रति व्यक्ति 67140 रुपये और एसी 1 (कूपा) के लिए प्रति व्यक्ति 77400 रुपये तक खर्च करने होंगे।
क्या होगा आकर्षण : विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चंपानेर पुरातात्विक पार्क जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। अधलेज की बावड़ी, अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम, मोढेरा सूर्य मंदिर और एक अन्य यूनेस्को स्थल पाटन स्थित रानी की वाओ की यात्रा इस यात्रा कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका स्थल भी पर्यटक घूमेंगे।