फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से होगा मधुमेह और अन्य बीमारियों का इलाज, डब्ल्यूएचओ ने किया भारत से करार

Mon, 10 Jun 2019 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा  परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
विज्ञापन
sugar - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्घति आयुर्वेद पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत से पहली बार करार किया है। इसके तहत डब्ल्यूएचओ एक मोबाइल एप लांच करेगा, जिसके जरिये दुनियाभर में लोगों को तमाम योगासनों की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन


मधुमेह, हाइपरटेंशन और दिल से जुड़े रोगों से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एप को लांच किया जा सकता है। इसमें मधुमेह से जुड़े भारतीय वैज्ञानिकों के शोध बीजीआर-34 सहित आयुर्वेद दवाओं की जानकारी भी मिलेगी। 
सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने हिमाचल की 500 औषधियों पर रिसर्च के बाद इस दवा को तैयार किया था। देश में खुल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भी एप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई योग इंस्टीट्यूट के निदेशक और आयोजन समिति से जुड़े डॉ. बीएस रेड्डी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने पहली बार आयुष मंत्रालय के साथ आयुर्वेद पर करार किया है। उनके संस्थान से भी डब्ल्यूएचओ का करार हुआ है। मोबाइल एप के जरिए योग के सभी आसन के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाएगा। 

पीएम मोदी की पहल के बाद आयुष मंत्रालय को एनिमेटिड योग वीडियो का काफी अच्छा परिणाम देखने को मिला है। इसलिए सभी योगासन को एनिमेटिड वीडियो के जरिये लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 

आयुष मंत्रालय के अनुसार, 21 जून को रांची में पीएम मोदी के साथ 30 हजार लोग योग कर सकते हैं। आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने हाल ही में कहा था कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुष डॉक्टर की तैनाती करने की तैयारी है। 2016 में राजस्थान के भीलवाड़ा, गुजरात के सुरेंद्र नगर और बिहार के गया में इसका पायलट प्रोजेक्ट भी चला था। 

इन जिलों में बीजीआर-34 से जैसी दवाओं के साथ रोगियों का उपचार किया था, जिसकी सफलता के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। इसके अलावा देश के कुछ जाने-माने योग गुरुओं ने एक साथ मिलकर योगासनों का एक सामान्य निर्दिष्ट अनुक्रम (कॉमन योग प्रोटोकॉल) विकसित किया है।

यह 45 मिनट की अवधि के योगासनों का कार्यक्रम है, जो विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के तन-मन दोनों को स्वस्थ बनाता है। कॉमन योग प्रोटोकॉल की सीडी और ई-बुक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
 

विज्ञापन

इस बार भुवन और योगलोकेटर का भी रहेगा जोर

इस बार योगलोकेटर एप की मदद से लोगों को योग प्रशिक्षकों, योग केंद्रों और मुफ्त योग आयोजनों की जानकारी मिलेगी। वहीं, भुवन मोबाइल एप के जरिये योग दिवस के कार्यक्रमों के स्थान, प्रतिभागियों, आयोजकों और प्रशिक्षकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस बार देश के 20 हजार केंद्रों से वीडियो के जरिये योग कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा। लोगों को हरित उत्पाद इस्तेमाल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

देश की राजधानी में राजपथ पर करेंगे योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली में मुख्य आयोजन राजपथ पर होगा। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर इसे करेगी। मुख्य आयोजन के अलावा लालकिले, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क और द्वारका सेक्टर-11 में भी योग कार्यक्रम होंगे।--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें