भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर तैयार हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये हेलीकॉप्टर 27 जुलाई को भारत आ गए थे और अभी हिंडन एयरबेस में हैं।
अब ये हेलीकॉप्टर पठानकोट एयरबेस से कल यानी 3 सितंबर को भारतीय वायु सेना में शामिल हो जाएंगे।