फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police Commissioner: आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, सतीश गोलचा की लेंगे जगह

Fri, 17 Jul 2026 11:15 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया, जिन्हें पद से हटाया गया।
विज्ञापन
अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया। अनुराग कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं। यह नियुक्ति गृह मंत्रालय के आदेश पर की गई है।

विज्ञापन


अनुराग कुमार (आईपीएस, एजीएमयूटी:1994) दिल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। नए आयुक्त के कार्यभार संभालने पर सतीश गोलचा (आईपीएस, एजीएमयूटी:1992) को उपराज्यपाल दिल्ली को आगे की तैनाती के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं।

सतीश गोलचा को अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था। उन्होंने तब एसबीके सिंह की जगह ली थी। सतीश गोलचा साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले तिहाड़ जेल के डीजी थे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में डीजीपी का पद भी संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें