फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डिजिटल धोखाधड़ी के आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया। उस पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए पुलिस अधिकारी बनकर और नकली सुप्रीम कोर्ट आदेश दिखाकर एक व्यक्ति से 1.75 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अमित महाजन ने 25 सितंबर को यह आदेश पारित करते हुए कहा कि यह मामला डिजिटल धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों से संबंधित है। इसमें जटिल तकनीकी तंत्रों का उपयोग कर भोले-भाले लोगों को ठगा गया। ऐसे अपराधों में वृद्धि हो रही है और ये तकनीक के दुरुपयोग के कारण जांच में काफी कठिन साबित होते हैं, क्योंकि अपराधी कानून प्रवर्तन से बचने के लिए इसका प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें