फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन : चार आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी 17 आरोपियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को रोकने, हमला करने और सरकार के खिलाफ साजिश रचने जैसे गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में चार आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इन छात्रों पर विभिन्न गंभीर आरोप हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाना और सरकारी आदेशों का उल्लंघन करना शामिल है।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान, न्यायिक मजिस्ट्रेट साहिल मोंगा ने मामले से जुड़े 13 अन्य प्रदर्शनकारियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन आरोपियों में 11 महिलाएं भी शामिल थीं। सभी 17 आरोपियों के खिलाफ किसी सरकारी कर्मचारी को रोकने, हमले करने और सरकार के खिलाफ साजिश जैसे गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए पांच आरोपियों की सात दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी, जबकि बाकी 12 को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी।
विज्ञापन

यह मामला 23 नवंबर को कर्तव्य पथ और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशनों में दर्ज दो एफआईआर से जुड़ा हुआ है, जिनमें कुल 23 छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए छात्रों को 24 नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उनकी कस्टडी को लेकर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें