फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases: दिल्ली में पैर पसार रहा कोरोना, एक और मरीज की मौत; जानें अब तक कितने हैं एक्टिव केस

Mon, 16 Jun 2025 11:03 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Corona Cases In Delhi: दिल्ली में आज सोमवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। अब तक राजधानी में कोरोना वायरस की वजह से 12 मरीजों ने दम तोड़ा है। 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जिससे यहां मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। वहीं कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो 649 मरीज हैं। बीते रविवार को 33 नए मरीज सामने आए थे। अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2279 है। जबकि बीते रविवार को 158 मरीज ठीक हुए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीती 14 जून को कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन की मौत
राजधानी में बीते शनिवार को कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में 57 वर्षीय महिला की कोराना से मौत हो गई। महिला को पहले से मधुमेह के साथ फेफड़े की बीमारी थी।

वहीं, मधुमेह व बीपी से पीड़ित 83 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। संक्रमण बढ़ने से उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इधर, मधुमेह और लीवर की बीमारी से पीड़ित 57 वर्षीय शख्स की भी कोरोना से संक्रमित होने से मौत हो गई।

ऐसे में अब तक 11 लोग दम तोड़ चुके हैं। हालांकि, संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या घटी है। राजधानी में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज 682 हैं। शनिवार को 10 नए मरीज मिले। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक 2121 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इनमें से 161 मरीज शनिवार को ठीक हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें